अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

  • whatsapp
  • Telegram
अजमेर रेलवे स्टेशन पर बैटरी ऑपरेटेड कार का ट्रायल शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
X


अजमेर, 11 मार्च। अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रुप से बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए बैटरी ऑपरेटेड कार सेवा की शुरु कर दी गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर चलाया जा रहा है। सफलतापूर्वक संचालन पर इसे जल्द ही स्थाई रूप से संचालित किया जाएगा। यह सेवा सभी यात्रियों, मुख्य रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी ताकि वे आसानी से प्लेटफॉर्म और अपनी ट्रेन तक पहुँच सकें।

अजमेर स्टेशन पर चलने वाली यह कार एक बार में पांच यात्रियों को ले जाने में सक्षम हैं। यात्री इस सेवा का लाभ प्लेटफॉर्म एक पर हेड टीसी आफिस या सहायता बूथ पर पूछताछ करके ले सकते हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का कोई किराया वसूल नहीं किया जाएगा और पांच वर्ष व उससे अधिक आयु के यात्रियों का किराया तीस रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

Next Story
Share it