उज्जैन- एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस

  • whatsapp
  • Telegram
उज्जैन- एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस
X



प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ पश्चिम-मध्य एशिया में युद्ध के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के दृष्टिगत एलपीजी सहित अन्य ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना और एसीएस शिवशेखर शुक्ला एवं रश्मि अरूण शमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीसी में उज्जैन से संभागायुक्त आशीष सिंह , कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, डी आई जी नबनीत भसीन, सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Next Story
Share it