गैस सिलेंडर कि पैनिक बुकिंग न करें, अफवाहों पर ध्यान ना दे: जिलाधिकारी

  • whatsapp
  • Telegram
गैस सिलेंडर कि पैनिक बुकिंग न करें, अफवाहों पर ध्यान ना दे: जिलाधिकारी
X




जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आम उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस बुक कराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पैनिक बुकिंग न करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कुछ भ्रामक सूचनाएं फैल रही हैं, जिसके कारण लोगों में अनावश्यक चिंता देखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है और उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सिलेंडर उपलब्ध हैं। कहा कि स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि सभी अनुमंडल अधिकारी, मार्केटिंग अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को इन कार्यों में लगाया गया है। उनके द्वारा लगातार इसका अनुश्रवण किया जा रहा है।

अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आप जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ उपरोक्त अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं ।साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में 06226–250316 पर कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज सभी कंप्लेंन का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस एस बी एवं पुलिस बल के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। प्रशासन द्वारा पूरे वितरण तंत्र की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Story
Share it