गो संरक्षण पर सीएम योगी की सख्ती, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश

  • whatsapp
  • Telegram
गो संरक्षण पर सीएम योगी की सख्ती, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश
X



: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हुए।

बैठक में गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं और योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने गो-रक्षा और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सीएम ने प्रत्येक गोशाला में भूसा बैंक बनाने, हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को गोशालाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

Next Story
Share it