नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया, नितिन नवीन का सस्पेंस खत्म

  • whatsapp
  • Telegram
नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया, नितिन नवीन का सस्पेंस खत्म
X




बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी के माध्यम से विधान परिषद पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार, सुबह नौ बजे से मुख्यमंत्री निवास में ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी मौजूद थे। इस दौरान बिजेंद्र यादव भी नीतीश कुमार से मिलने आए और इसके बाद वहां से चले गए।

इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर जारी सस्पेंस भी समाप्त हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे आज औपचारिक रूप से विधानसभा में जमा किया जाएगा। नितिन नवीन ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि वे बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्टि की।

Next Story
Share it