हरिद्धार कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  • whatsapp
  • Telegram
हरिद्धार कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
X



हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी विचार-विमर्श कर सुझाव लिए गए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले का दिव्य और भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। हरिद्वार में सीवर लाइन निर्माण को प्राथमिकता देते हुए खोदी गई सड़कों को तुरंत ठीक करने और अपर रोड का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए, जबकि शेष कार्य 30 जून तक समाप्त करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गंदा पानी गंगा में न जाए और सभी नालों को सीवर लाइन से जोड़ा जाए। उन्होंने निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने और आवश्यक सुविधाएं शुरू करने को कहा गया। मेले के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एंबुलेंस और बोट एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

Next Story
Share it