मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में एक दिन हैंडपंप दुरुस्त करने का चलाया विशेष अभियान

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में एक दिन हैंडपंप दुरुस्त करने का चलाया विशेष अभियान
X



जयपुर, 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को गर्मी के मौसम को देखते हुए कल विशेष अभियान चलाकर प्रदेशभर में हैंडपम्पों को दुरूस्त किया गया। सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया। इस दौरान जिला कलेक्टर्स, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्यवाही की। इससे गर्मी के मौसम में गांवों-ढाणियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Next Story
Share it