वाराणसीः प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में...

वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में...
वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए और रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि आम जनता को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन की तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आवागमन, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
शहर में साफ-सफाई बनाए रखने, स्ट्रीट डॉग और छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए रोप-वे परियोजना में तेजी लाने को कहा गया। गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरा होने की जानकारी दी गई। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा बीएलडब्ल्यू पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।





