पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को किया जाएगा प्रोत्साहित- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

X
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
श्री धामी ने कल देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कर्षण की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया है।
Next Story





