उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बांदा में शनिवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कर अप्रैल का रिकॉर्ड टूट गया, जबकि...

X
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बांदा में शनिवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कर अप्रैल का रिकॉर्ड टूट गया, जबकि...
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बांदा में शनिवार को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज कर अप्रैल का रिकॉर्ड टूट गया, जबकि प्रयागराज और वाराणसी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में राहत के आसार नहीं हैं और ‘उष्ण रात्रि’ की स्थिति भी बनी रहेगी।
राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लखनऊ, आगरा, मेरठ और कानपुर जैसे शहर शामिल हैं। 27 अप्रैल को भी लगभग 45 जिलों में लू का असर रहेगा। हालांकि, 27 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है और लू से राहत मिलने के संकेत हैं।
Next Story





