दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम: रेखा गुप्ता

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम: रेखा गुप्ता
X




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा।

सीएम ने कहा है कि हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे। यानी अफसर और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे। सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इसके लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' स्कीम शुरू की गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और अधिकारियों से अपील की है कि वे किसी भी आधिकारिक विदेश यात्रा पर न जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा की कि दिल्ली सरकार की ओर से अगले तीन महीने तक कोई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।

Next Story
Share it