मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने की उज्जैन एयरपोर्ट और धार्मिक पर्यटन पर केंद्रित रही उड्डयन मंत्री से चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने की उज्जैन एयरपोर्ट और धार्मिक पर्यटन पर केंद्रित रही उड्डयन मंत्री से चर्चा
X



भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों, आधारभूत संरचना, धार्मिक पर्यटन, कृषि, सिंचाई, शहरी विकास और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इन बैठकों को मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे और आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री एन राजू राम मोहन नायडू से मुलाकात कर उज्जैन एयरपोर्ट परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल लोक और उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के तेजी से बढ़ते दायरे को देखते हुए एयर कनेक्टिविटी का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने एयरपोर्ट परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री को औपचारिक निमंत्रण भी दिया। बैठक में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग अथॉरिटी के स्वरूप, क्षेत्रीय विकास और इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे एयर इंफ्रास्ट्रक्चर, नए एयर रूट्स और पर्यटन आधारित विकास मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

Next Story
Share it