हाई कोर्ट आदेश के बाद भोजशाला में हुई सरस्वती आरती

  • whatsapp
  • Telegram
हाई कोर्ट आदेश के बाद भोजशाला में हुई सरस्वती आरती
X



धार में भोजशाला मंदिर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज सुबह देवी सरस्वती की आरती की गई। कोर्ट के आदेश के अनुसार, भोजशाला परिसर में शुक्रवार की नमाज़ की अनुमति नहीं दी गई है।

अदालती आदेश के बाद आज पहला शुक्रवार होने के कारण पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

पुलिस और प्रशासन ने साफ कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा, लेकिन किसी नई परंपरा को विकसित नहीं होने दिया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए इलाके की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। साथ ही, ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

Next Story
Share it