इस वर्ष जुलाई से पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी आयुष्मान भारत योजना

  • whatsapp
  • Telegram
इस वर्ष जुलाई से पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी आयुष्मान भारत योजना
X




पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना इस वर्ष जुलाई से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ एक वर्चुअल बैठक के बाद कल कोलकाता में ये घोषणा की। राज्य की स्वास्थ्य योजना ‘स्वास्थ्य साथी’ के अंतर्गत मौजूदा लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा।

आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर के संबंध में अगले महीने सहमति पत्र पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए जाएंगे। श्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 117 से बढ़ाकर 469 करने के संबंध में केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने और उत्तर बंगाल के लिए एक नए एम्‍स का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है।

Next Story
Share it