दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को मिले एसी हेलमेट और पोर्टेबल पंखे
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की है। लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले...

X
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की है। लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले...
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की है। लंबे समय तक धूप में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब ‘एसी हेलमेट’ और पोर्टेबल पंखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन कूलिंग हेलमेट्स का उद्देश्य तेज गर्मी और लू के असर को कम करना है, ताकि पुलिसकर्मी व्यस्त सड़कों पर बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी निभा सकें।
फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल आधार पर शुरू किया गया है। दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान के कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को घंटों खुले आसमान के नीचे काम करना पड़ता है। ऐसे में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
इस संबंध में एक दिल्ली पुलिसकर्मी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इसे पहनने से सिर के अंदर ठंडक महसूस होती है।
Next Story





