यूपी में बदला मौसम का मिजाज...धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

  • whatsapp
  • Telegram
यूपी में बदला मौसम का मिजाज...धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी
X

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आंधी और बारिश के दौर के बीच सोमवार को कई जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह हल्के बादलों के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 1.8 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक धूप और उमस बनी रह सकती है, जबकि इसके बाद प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Next Story
Share it