सीएम योगी ने गोरखपुर में चिलुआताल पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 20.35 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने...
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 20.35 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 20.35 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चिलुआताल पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित किया गया है और यह आने वाले समय में पर्यटन व रोजगार का प्रमुख केंद्र बनेगा।
यहां बोटिंग की सुविधा के साथ सात दुकानों का निर्माण भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चिलुआताल में 20 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से 5 जून से 21 जून तक स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और योग शिविर आयोजित करने का आह्वान किया।
Next Story