योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। शाम पांच बजे होने वोली इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष रखा...
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। शाम पांच बजे होने वोली इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष रखा...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। शाम पांच बजे होने वोली इस बैठक में 16 से अधिक प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। इनमें मुरादाबाद, ललितपुर, औरैया, कानपुर नगर और भदोही में नई जेलों के निर्माण को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
यूपी में वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिल सकती है। बकाया वाहन कर पर लगने वाले जुर्माने में 100 प्रतिशत छूट देने के लिए परिवहन विभाग एकमुश्त समाधान योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा सरकारी वकीलों के मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी, जल जीवन मिशन 2.0, मक्का खरीद नीति, आबकारी और दंत सेवा नियमावली में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं।
Next Story