भीमताल झील सौंदर्यीकरण के लिए लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, मुख्यमंत्री ने की पौधारोपण की शुरुआत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नैनीताल ज़िले के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण किया।...

X
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नैनीताल ज़िले के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण किया।...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नैनीताल ज़िले के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण किया। इस अभियान के तहत भीमताल झील के किनारों पर बोगनबेलिया के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आम जन से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और जीवनशैली का प्रकृति से गहरा संबंध रहा है तथा पर्यावरण संरक्षण हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया।
Next Story





