यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार..लू को लेकर अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार...
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार...
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और अगले पांच दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक और बढ़ सकता है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, आगरा, मथुरा, बिजनौर, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 से 11 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं, जहां अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।





