नीट यूजी की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी बसों में निःशुल्क यात्रा

  • whatsapp
  • Telegram
नीट यूजी की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी बसों में निःशुल्क यात्रा
X





नीट यूजी-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व और परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी ।

यह सुविधा उत्तराखण्ड परिवहन निगम की ओर से संचालित केवल साधारण श्रेणी की बसों एवं परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही मान्य होगी।

Next Story
Share it