राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन!

  • whatsapp
  • Telegram
राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन!
X



अयोध्या के भव्य राम मंदिर में कथित दान गबन के मामले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त कदम उठाया है... मंदिर ट्रस्ट के विशेष आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे विवाद की परतें खोलने के लिए एक हाई-लेवल तीन सदस्यीय विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन कर दिया है... मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद एक्शन में आई एसआईटी सोमवार को सीधे अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर पहुंची.

और इसी के साथ जांच से जुड़े सभी कानूनी और वित्तीय पहलुओं को खंगालने के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई... इस हाई-प्रोफाइल जांच टीम की कमान खुद लखनऊ के मंडलायुक्त संभाल रहे हैं... एसआईटी को मामले की जांच कर प्रारंभिक रिपोर्ट सात दिन में सौंपनी होगी. इसके बाद 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट देनी होगी, जिससे यह साफ हो जाएगा कि क्या मंदिर में आए चढ़ावे से चोरी हुई है... हेडर - राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT का गठन (दरअसल) अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में सात करोड़ की चोरी की खबरें कुछ दिन पहले सामने आई थीं. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा जिसके बाद कथित चढ़ावा घोटाले का मामला सुर्खियों में आ गया अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इसे लेकर सवाल उठाए

ऐसे में अब सरकार ने मामले की जांच कराने का फैसला लिया है टीम में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल है ग्राफिक्स आउट - वीओ - एसआईटी के अधिकारियों का साफ कहना है कि मंदिर के दान और चढ़ावे से जुड़े हर एक दस्तावेज और रिकॉर्ड की स्क्रूटनी की जा रही है... राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ सभी 50 संबंधित कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं...

Next Story
Share it