लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में सख्ती, दो होटल सील

  • whatsapp
  • Telegram
लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में सख्ती, दो होटल सील
X



लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों और सिटी मॉल का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

सेटेलाइट बस अड्डा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रजनी होटल और सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट को नियमों के उल्लंघन पर सील कर दिया गया। रजनी होटल बिना वैध एनओसी के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे होटल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण और नियम उल्लंघन पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट- सौम्या पांडेय (बीडीए उपाध्यक्ष)

Next Story
Share it