नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने वाराणसी से पहली ईज़ी कनेक्ट उड़ान का उद्घाटन किया

  • whatsapp
  • Telegram
नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने वाराणसी से पहली ईज़ी कनेक्ट उड़ान का उद्घाटन किया
X



नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली ईज़ी कनेक्ट उड़ान का उद्घाटन किया। दिल्ली के रास्ते वाराणसी को दुनिया से जोड़ने वाली यह पहली हब एंड स्पोक उड़ान भारत के कोने-कोने को दुनिया से निर्बाध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

नागर विमानन मंत्री ने कहा कि भारत में आप चाहे जिस शहर में रहते हों, आप अपने शहर से ही अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में परिचालन हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है, जो 2014 में 74 से बढ़कर आज 160 से अधिक हो गई है।

एयर इंडिया द्वारा संचालित पहली ईज़ी कनेक्ट सेवा है। यह सेवा आज वाराणसी से रवाना होगी। ईज़ी कनेक्ट मॉडल के तहत, यात्री अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए चेक-इन अपने शुरुआती हवाई अड्डे पर ही पूरा कर सकते हैं। आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं भी प्रस्थान बिंदु पर ही पूरी हो जाएंगी, जिससे दिल्ली जैसे हब हवाई अड्डों से निर्बाध ट्रांजिट संभव हो सकेगा और उन्हें सामान की दोबारा जांच कराने या बार-बार प्रक्रियाओं से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।

Next Story
Share it