गोरखपुर में सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बताया सरकार की प्राथमिकता
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेतियाहाता स्थित एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेतियाहाता स्थित एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेतियाहाता स्थित एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों ने हर जिले में माफियाओं को बढ़ावा दिया, जबकि वर्तमान सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन जैसी योजनाएं शुरू कर प्रदेश की नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से उत्तर प्रदेश की छवि में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। जो लोग इस योजना से छूट गए थे, उन्हें राज्य सरकार ने अपनी योजना में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए राज्य सरकार हर वर्ष मुख्यमंत्री राहत कोष से 1200 से 1500 करोड़ रुपये भी उपलब्ध कराती है।





