प्रदेश के किसानों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा गया है : मुख्यमंत्री डाॅ यादव
नीमच मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कल नीमच में ₹2,080 करोड़ की लागत वाले 500 मेगावॉट नीमच एवं 450 मेगावॉट शाजापुर...

नीमच मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कल नीमच में ₹2,080 करोड़ की लागत वाले 500 मेगावॉट नीमच एवं 450 मेगावॉट शाजापुर...
नीमच मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कल नीमच में ₹2,080 करोड़ की लागत वाले 500 मेगावॉट नीमच एवं 450 मेगावॉट शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन एवं ₹1,553.98 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों व औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा गया है। किसानों को गेहूं के लिए 2625 रुपए प्रति क्विंटल कीमत का भुगतान किया है।
राज्य सरकार ने इस वर्ष 104 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीदा है। गेहूं के उत्पादन और खरीदी में मध्यप्रदेश ने पंजाब जैसे राज्य को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली उपलब्ध करा रही है। किसान कल्याण वर्ष में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज दर पर आवश्यक लोन मिल रहा है और इसे चुकाने के लिए भी 31 मार्च की बाध्यता खत्म कर दी गई है। किसान जिस तारीख से लोन लेंगे, उसके अगले 12 माह की अवधि में किसी भी तारीख पर लोन चुकाने की सुविधा मिलेगी। हमारे लिए सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों का बराबर सम्मान है।





