असम बाढ़: केंद्रीय दल ने किया हवाई सर्वे

  • whatsapp
  • Telegram
असम बाढ़: केंद्रीय दल ने किया हवाई सर्वे
X



असम में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित है और कई इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

केंद्रीय मंत्रियों का एक दल प्रभावित इलाकों के दौरे पर है। कल शिवराज सिंह चौहान और किरेन रीजीजू ने हवाई सर्वे कर नुकसान का आकलन किया। दोनों मंत्रियों ने असम के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा भी की।

असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्थिति गंभीर है और काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कई घरों को क्षति पहुंची है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता सामान्य स्थिति बहाल करना और लोगों का दैनिक जीवन फिर से पटरी पर लाना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रति परिवार 1.20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद किया है।

Next Story
Share it