सहारनपुर में स्वच्छ कुंड पर नमाज के कथित वीडियो से विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, जांच शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
सहारनपुर में स्वच्छ कुंड पर नमाज के कथित वीडियो से विवाद, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, जांच शुरू
X



सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर के स्वच्छ कुंड में एक मुस्लिम महिला द्वारा नमाज अदा किए जाने का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि यह स्वच्छ कुंड स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताया है। गोगा म्हाड़ी सुधार समिति का कहना है कि स्वच्छ कुंड एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

समिति ने आरोप लगाया कि परिसर में इस तरह की गतिविधि से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Next Story
Share it