नई शिक्षा नीति में भी स्पेस टेक्नोलॉजी को प्रमुखता से शामिल किया गया है : केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केन्द्र में अत्याधुनिक अंतरिक्ष...

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केन्द्र में अत्याधुनिक अंतरिक्ष...
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केन्द्र में अत्याधुनिक अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का लोकार्पण किया। यह दीर्घा युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों से परिचित कराते हुए वैज्ञानिक सोच को नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आंचलिक विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा के रूप में भोपाल को बड़ी सौगात मिली है। यह मध्यप्रदेश के लिए विशिष्ट दिन है। इस दीर्घा में भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक काल से लेकर अब तक की प्राप्त उपलब्धियों की यात्रा का वर्णन और वर्तमान में देश और मध्यप्रदेश अंतरिक्ष क्षेत्र में क्या प्रयास कर रहे हैं, इसे विस्तार से दीर्घा में प्रदर्शित किया गया है।
इंटरैक्टिव तरीके से विद्यार्थी यहां आकर गहनता से विषय को समझ सकें, इसकी व्यवस्था की गई है। इस दीर्घा को स्कूली बच्चों के साथ आमजन के लिए भी खोला गया है। यह प्रयास मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई स्पेस पॉलिसी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र को आमजन के लिए खोला गया है। भारत ने इस क्षेत्र में तीव्र प्रगति दर्ज की है। मध्यप्रदेश ने अपनी स्पेस पॉलिसी बनाई है। अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा बनने के बाद निश्चित ही मध्यप्रदेश की स्पेस पॉलिसी के लक्ष्य को प्राप्त करने का ठोस प्रयास है। इस तरह अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव बधाई के पात्र हैं। नई शिक्षा नीति में भी स्पेस टेक्नोलॉजी को प्रमुखता से शामिल किया गया है।





