दमन के नमो हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान रवाना

  • whatsapp
  • Telegram
दमन के नमो हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान रवाना
X




दमन केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में नवनिर्मित नमो हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल ने हवाई अड्डे पर आयोजित एक विशेष समारोह में संयुक्त रूप से पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। यह ऐतिहासिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में नमो हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद हुई है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट है कि दमन और राष्ट्रीय राजधानी के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को अब लंबी सड़क या रेल यात्राओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन के अनुसार निकट भविष्य में नमो हवाई अड्डे से देश के अन्य प्रमुख शहरों तक हवाई सेवाओं का विस्तार करने की योजना पर काम चल रहा है।

Next Story
Share it