पेपर लीक पर सियासी 'लड़ाई', चौतरफा घिरी भगवंत मान सरकार

  • whatsapp
  • Telegram
पेपर लीक पर सियासी लड़ाई, चौतरफा घिरी भगवंत मान सरकार
X




पंजाब में पेपर लीक विवाद पर भगवंत मान सरकार चौतरफा घिरती हुई दिखाई दे रही है। इस मुद्दे पर सीएम मान के हालिया ट्विट को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। संसद के मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने पंजाब में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसदों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री मान लगातार दावे कर रहे हैं कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में "एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सीएम मान के इसी दावे पर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में विभिन्न भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं, खासकर फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा समेत कई मामलों में अनियमितताओं और कथित पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, मगर सरकार इन मामलों को दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलने से पहले अरविंद केजरीवाल को शर्म करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर जनता को गुमराह कर रही है।

Next Story
Share it