सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन्यजीव संरक्षकों को दी बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन्यजीव संरक्षकों को दी बधाई
X



नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को बधाई दी है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की सभी प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को हार्दिक बधाई। भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ हमारी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। साहस और सामर्थ्य के इस जीवंत स्वरूप के संरक्षण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आइए, प्रकृति की इस अनमोल धरोहर के संरक्षण हेतु संकल्पित हों।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर, हम भारत के जंगलों के शानदार रक्षक का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, बाघ संरक्षण के प्रति भारत का संकल्प पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। बाघों की सुरक्षा का अर्थ है हमारे देश की समृद्ध जैव-विविधता की रक्षा करना। आइए, हम इस सामूहिक प्रयास को जारी रखें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी बाघों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण का संकल्प लें। बाघ हमारी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक विरासत और पर्यावरणीय संतुलन के महत्वपूर्ण संरक्षक हैं। उनका संरक्षण प्रकृति, वन्यजीवन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।"

Next Story
Share it