राजस्थानः राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज विभिन्न जिलों में तिरंगा रैलियों का होगा आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
राजस्थानः राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज विभिन्न जिलों में तिरंगा रैलियों का होगा आयोजन
X



राजस्थान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न जिलों में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। रैलियों के जरिए लोगों को घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बारां में जिला कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली निकलेगी।

इसमें जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल होंगे। सवाई माधोपुर में पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय स्तर पर तिरंगा रैलियां आयोजित होंगी। इनमें ई-रिक्शा, बाइक और साइकिल रैलियों के माध्यम से लोग शामिल होंगे। वहीं, करौली में आज दोपहर में तिरंगा रैली प्रस्तावित है। इसमें विद्यार्थी और आमजन हिस्सा लेंगे। अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Story
Share it