विशाखापत्तनम से एयर इंडिया की उड़ानें बदलीं

  • whatsapp
  • Telegram
विशाखापत्तनम से एयर इंडिया की उड़ानें बदलीं
X




एयर इंडिया ने विशाखापत्तनम से हवाई सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आज से एयर इंडिया की सभी उड़ानें अब विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होंगी।

एयरलाइन के मुताबिक, भोगापुरम और दिल्ली के बीच हर सप्ताह 14 उड़ानें जारी रहेंगी। इसके अलावा, हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा के लिए भी सेवाएं उपलब्ध होंगी। करीब 77 हजार 342 वर्ग मीटर में फैले नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 22 चेक-इन काउंटर, 18 सेल्फ बैगेज ड्रॉप यूनिट, आधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और सात एयरोब्रिज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को किया था। नया एयरपोर्ट विशाखापत्तनम महानगर क्षेत्र को बेहतर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

Next Story
Share it