प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

  • whatsapp
  • Telegram
प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
X



मौसम विभाग ने आज से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। इसके असर से अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की आवक कम होने से जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। स्थिति को देखते हुए, बांध के दो गेट बंद कर दिए गए हैं। अब कुल सात जलद्वारों के माध्यम से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।

Next Story
Share it