मानसून सत्र से पहले भाजपा-कांग्रेस की अहम बैठकें, सदन में सरकार और विपक्ष की रणनीति तैयार

  • whatsapp
  • Telegram
मानसून सत्र से पहले भाजपा-कांग्रेस की अहम बैठकें, सदन में सरकार और विपक्ष की रणनीति तैयार
X


हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर सरकार का रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन में आए और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार दस दिन का मानसून सत्र रखा है। इससे पहले मानसून सत्र इतने लंबे समय का नहीं होता था। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से हंगामा या वॉकआउट करने के बजाय सदन में अपनी बात रखने की अपील की।

वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक में कांग्रेस सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के केवल दो छंद गाए जाने के निर्णय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को पूरा नहीं गाना स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। भाजपा ने मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि इन मुद्दों पर सरकार से सदन में जवाब मांगा जाएगा।

Next Story
Share it