आज पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना

  • whatsapp
  • Telegram
आज पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना
X




छत्तीसगढ़ में आज पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। आज राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है।

कल मंगलवार को राज्य के बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। बड़े बचेली में सत्रह, राजिम में ग्यारह, बीजापुर में नौ सेंटीमीटर और मंदिर हसौद में आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कल गुरूवार से वर्षा में कमी आ सकती है।

Next Story
Share it