यूपीः गोरखपुर को मिलीं दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें, महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः गोरखपुर को मिलीं दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें, महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी
X



गोरखपुर परिवहन निगम की बस सेवा में जल्द ही यात्रियों को डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसों की सुविधा मिलने जा रही है। मांग के आधार पर गोरखपुर को दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली हैं। इन बसों को अलग-अलग रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है।

इससे पहले गोरखपुर परिवहन निगम को एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बस मिली थी। इसका सफल ट्रायल किया गया था और फिलहाल यह बस गोरखपुर-कसया मार्ग पर संचालित हो रही है। यात्रियों को इस बस में आरामदायक सफर की सुविधा मिल रही है। अब दो और बसें मिलने के बाद इन्हें महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की योजना है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत एक बस गोरखपुर-महाराजगंज और दूसरी गोरखपुर-अयोध्या मार्ग पर संचालित की जा सकती है। नई बसों के संचालन से इन मार्गों पर यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Next Story
Share it