भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने की सेवा संकल्प अभियान की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने की सेवा संकल्प अभियान की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा
X




कल मुरैना में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर चंबल संभाग के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के तहत आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना के लिए प्रदेश टोली के साथ चर्चा की।

Next Story
Share it