तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, जनजीवन प्रभावित
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बारिश का पानी आसपास के रिहायशी...

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बारिश का पानी आसपास के रिहायशी...
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बारिश का पानी आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में घुसने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरुधाचलम-कुड्डालोर मार्ग पर पानी भरने से वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया, जिसके बाद प्रभावित हिस्से में बस सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गईं।
वहीं, डिंडीगुल जिले में कोडैकनाल शहर और आसपास के पहाड़ी गांवों में भूस्खलन तथा चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।
इसके अलावा, कुरुमलाई, कुझीपट्टी और जल्लीमुथन पराई सहित जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते पंचलिंग जलप्रपात में पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन और लोगों के सामने आवागमन तथा जलभराव से निपटने की चुनौती बनी हुई है।





