यूपीः खरगे के बयान के विरोध में आज लखनऊ में बीजेपी का प्रदर्शन

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः खरगे के बयान के विरोध में आज लखनऊ में बीजेपी का प्रदर्शन
X



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। इसी के विरोध में आज राजधानी लखनऊ में बीजेपी की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी करेंगे। इसमें बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह भी मौजूद रहेंगे। यह विरोध मार्च श्रद्धेय लालजी टंडन जी की प्रतिमा स्थल से हजरतगंज चौराहा तक होगा। बीजेपी नेताओं ने खरगे की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। पार्टी की ओर से कांग्रेस से माफी मांगने की मांग भी की जा रही है।

Next Story
Share it