भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में भाग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत...

X
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में 44वें और 45वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर 48 नवप्रशिक्षित अधिकारियों ने पासिंग आउट परेड प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाना और विभाग की चुनौतियों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।
पुलिस अकादमी में 33 केवी बिजली सब-स्टेशन, एप्रोच रोड और 12 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देने और कर्तव्य के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों की सहायता के लिए भी प्रतिबद्ध है।
Next Story





