भाजपा भोपाल में कल भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली
लोकतंत्र एवं चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य...

लोकतंत्र एवं चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य...
लोकतंत्र एवं चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव
अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और अब लोकतंत्र की रक्षा की बात कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने का आरोप लगाया। श्री नड्डा ने कहा कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी, इस बात को ध्यान में रख लेना।
पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। पदयात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि लोकतंत्र एवं चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी।





