दिल्ली में आज से यमुना नदी पर पहली क्रूज सेवा शुरू होगी

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली में आज से यमुना नदी पर पहली क्रूज सेवा शुरू होगी
X



पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज दिल्ली की यमुना नदी पर क्रूज़ सेवा की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर दिल्‍ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर हिस्से में शुरू हो रही इस सेवा का उद्देश्य नदी-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को मनोरंजन का एक नया अनुभव प्रदान करना है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी में इस मनोरंजक रिवर क्रूज़ सेवा का विकास राष्ट्रीय जलमार्ग की संभावनाओं का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्रालय ने बताया कि सेवा शुरू होने से पहले, पिछले महीने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में क्रूज़ पोत का सफल ट्रायल रन किया गया था।

Next Story
Share it