प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप ही बाबा महाकाल महालोक का निर्माण हुआ : मुख्यमंत्री डॉ यादव

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप ही बाबा महाकाल महालोक का निर्माण हुआ : मुख्यमंत्री डॉ यादव
X



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत कैसे बदला है, देश की जनता और दुनिया इसकी गवाह है। मध्यप्रदेश सहित देशभर में धार्मिक पर्यटन को गति दी जा रही है, उज्जैन में तीर्थाटन में हुई वृद्धि से बदलाव स्पष्ट नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बाबा महाकाल महालोक का निर्माण हुआ। वर्ष 2022 के बाद उज्जैन, तीर्थ क्षेत्रों के विकास में सम्पूर्ण बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने उज्जैन सहित प्रदेश के टियर 2 शहरों में अधोसंरचना विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्व-त्योहारों को भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिनमें प्रदेश की जनता पूर्ण रूप से सहभागी बन रही है।

Next Story
Share it