यूपीः नए संसद भवन में सबसे पहले संविधान के होंगे दर्शन, पीएम मोदी ने संविधान को सिर पर रखकर किया था नमन- सीएम योगी
संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। अपने संबोधन में उन्होंने...

X
संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। अपने संबोधन में उन्होंने...
संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद मोदी ने सबसे पहले संसद और संविधान की पुस्तक को नमन किया था।
सीएम योगी ने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की मूल प्रति को अपने सिर पर रखकर नए भवन में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में आने वाले लोगों को सबसे पहले भारत के संविधान के दर्शन होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान के सम्मान और उसके महत्व पर भी जोर दिया।
Next Story





