कायस्थ महासभा महिला शाखा की पदाधिकारी मनोनीत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कायस्थ महासभा महिला शाखा की पदाधिकारी मनोनीत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अल्पना श्रीवास्तव व महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव के निर्देश पर चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत बुधवार को वरिष्ठ संरक्षक रहे स्व. महेंद्र नाथ श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती पूनम श्रीवास्तव को सदस्यता ग्रहण कराया गया। साथ ही महिला शाखा की जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने पूनम जी को जिला संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि मातृशक्ति के जुड़ने से महासभा और मजबूत होगी जिले की महिला टीम एक सराहनीय कार्य कर रही है।

संचालन करते हुए महिला शाखा की जिला महामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा के महिला शाखा का विस्तार हर तहसील क्षेत्र में मजबूती से किया जायेगा। इस अवसर पर प्रियंका श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Tags:    Women'sKayastha
Next Story
Share it