सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में अब महिला गाइड कराएंगी भ्रमण

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में अब महिला गाइड कराएंगी भ्रमण

बारिश के चलते मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में स्थित सतपुड़ा टाईगर रिजर्व 3 महीने से बंद चल रहा था। जिसे मध्य प्रदेश की सरकार ने आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है सरकार के निर्देशानुसार 1 अक्टूवर से पर्यटक और प्रकृति प्रेमी सतपुड़ा टाईगर रिजर्व का लुत्फ उठा सकते हैं।

बड़ी बात ये हैं कि सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में अब वन से जुड़ी 20 महिलाओं को विशेष ट्रेनिंग दे कर गाइड बनाया गया है। यह महिला गाइड पर्यटकों को घुमाने के साथ-साथ यहां के बारे में जानकारियां देंगी सतपुड़ा टाईगर रिजर्व प्रदेश का सबसे बड़ा टाईगर रिजर्व है प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यहां अनेक प्रकार के वन्यप्राणी निवास करते हैं जिसको देखने के लिए पर्यटक देश विदेश से भी आते हैं।

सतपुड़ा टाईगर रिजर्व को पूरे एहतियात के साथ खोला जा रहा हैं सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखते हुए पार्क प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। भ्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जायेगा, साथ ही सैनेटाइजर और मास्क के उपयोग का भी ध्यान रखा जायेगा।

Next Story
Share it