डेंगू के वजह से गई चौकी इंचार्ज की जान, उपचार के दौरान मौत
प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। डेंगू ने प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय की जान ले ली। इससे...


X
प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। डेंगू ने प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय की जान ले ली। इससे...
प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। डेंगू ने प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय की जान ले ली। इससे पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस महकमे में उप निरीक्षक शिखर उपाध्याय वर्तमान में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पुलिस चौकी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। वह कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे।
स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। बता दें कि, जिले में अब तक 87 डेंगू मरीज पाए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
Next Story