कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली गयी प्रतिज्ञा यात्रा
राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रही प्रतिज्ञा पद यात्रा के क्रम...


राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रही प्रतिज्ञा पद यात्रा के क्रम...
राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रही प्रतिज्ञा पद यात्रा के क्रम में सरोजिनी नगर में भी विभिन्न गांवों में पद यात्रा का आरंभ सरोजनीनगर से संभावित कांग्रेस प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह चौहान (बबलू) सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिज्ञा पद यात्रा सदरौना गांव से शुरू होकर मुजफ्फर नगर,सरोसा, भरोसा,डिघिया, मौदा, समदा,कलिया खेड़ा, अनौरा , अमौसी,गंगा नगर, हौडिल चौराहा, सहित विभिन्न गांवों से होते हुए गौरी बाजार में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यह पद यात्रा एक दिन रूकने के बाद पुनः बुधवार को सरोजिनी नगर में पड़ने वाले विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो से होकर चौबीस तारीख को संपन्न होगी । इस पद यात्रा में सरोजिनी नगर प्रभारी अरविंद पटेल, महीप सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,कल्लू पाल पूर्व प्रधान दीनदयाल रावत प्रधान चकौली केके सिंह प्रधान परवर पश्चिम रजत सिंह सहित सैकडो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में भाग लिया।।